Sep 21, 2016
भोपाल। अखिल भारतीय परिषद ने आज राजधानी में अपनी चार मांगो को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री ने परिषद की दो प्रमुख मांगों को मान लिया। उन्होंने घोषणा करते हुए अगले सत्र से कॉलेजों से सेमेस्टर प्रणाली खत्म करने की घोषणा की व अगले सत्र से कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को स्वीकारा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि परिषद की चार मांगे थी जिसमें उनकी दो मांगो को मान लिया गया है। अगले साल से कॉलेज में छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष रूप से किए जाएंगे। कॉलेजों में लागू सेमेस्टर प्रणाली को खत्म किया जाएगा। बाकी अन्य दो मांगों पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
इससे पहले परिषद ने राजधानी में विशाल रैली निकालते हुए जमकर प्रदर्शन किया। रैली कलियासोत से शुरू हुई थी। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। पुलिस ने रैली में छात्र संख्या को देखते हुए उन्हें रोकने के लिए टीनशेड के पास बैरिकेट्स लगा दिए। जिसके बाद विद्यार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुँचे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चार में से दो मांगो को मान लिया। वहीं दो मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया है।