Feb 11, 2024
PATTHALGAON : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वो अपनी पार्टी के नेताओं को न्याय दिलाने की पहल करें, क्योंकि इस देश ने उनकी भारत जोड़ो यात्रा का भी हश्र लिया है। जिसके बाद लोगों ने कांग्रेस को तीन राज्यों से अलग कर दिया है। इस बार राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ आये है।छत्तीसगढ़ की जनता लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का पूरा सफाया कर देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदीजी के कहे हुए सभी काम प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं।