Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस और भाजपा पार्षद आपस में भीड़े, टेंडर विवाद थाने तक पहुँचा

image

Sep 16, 2016

राजगढ़।मप्र, जिला नगरपालिका समीक्षा बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान भाजपा-कांग्रेस के पार्षद आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार,जिले के ब्यावरा इलाके में पार्षदों की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में दोनों दलों के पार्षद शामिल हुए। बैठक में मोटरों की वाइंडिंग के काम का टेंडर पास करने की बात उठी जिसके बाद दोनों दल के पार्षद आपस में भिड़ गए। इसके बाद मामला हाथापाई तक बढ़ गया। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि 80 हजार का टेंडर कांग्रेस ने अपने समर्थक को 39 हजार में दे दिया। इसके बाद दोनों पार्षदों ने पुलिस खाने में एक दुसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई हैं।