Sep 16, 2016
महासमुंद। सांकरा थाना के अंतर्गत आज पुलिस ने दो लग्जरी कार से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8500 रूपए नगदी के साथ मोबाईल बरामद कर नारकोटिक्ट एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार सांकरा पुलिस को सोमवार शाम सूचना मिली कि सोनपुर संबलपुर ओडिशा की ओर से दिल्ली पासिंग से दो कार टोयटो कोरला और स्विफ्ट में गांजा भरकर ले जाया जा रहा है। इसके बाद सांकरा थाना प्रभारी ने 56 छोटा पुलिया नाला पर घेराबंदी कर दोनों कारों को जब्त कर लिया। पुलिस ने स्वीफ्ट कार से करीब 60 किलो गांजा और 4500 रूपए नगदी तथा टोयाटा से 40 किलो गांजा एवं 5 हजार रूपए नगदी जब्त कर लिया है। पकड़े गए गांजे की कुल कीमत करीब पांच लाख रूपए बताई जा रही है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह ओडिशा से गांजा लेकर सराइपाली बसना की ओर से सांकरा होते दिल्ली जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में जिला इटावा यूपी निवासी देवेन्द्र शर्मा पिता रामजी लाल शर्मा गाजीपुर कॉलोनी नई दिल्ली निवासी सुनील पोपट पिता राजेंद्र पोपट जगतपुरी गली नं 1 नई दिल्ली निवासीए संजय कुमार पोपट पिता सुनील कुमार पोपट और न्यूफेस सेक्टर 5 उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी सुनील कुमार पिता गुरदीप सिंह पोपट शामिल है।