Loading...
अभी-अभी:

मध्य प्रदेश में आज से SIR अभियान शुरू: BLO घर पहुंचें तो पहले क्या करें?

image

Nov 4, 2025

मध्य प्रदेश में आज से SIR अभियान शुरू: BLO घर पहुंचें तो पहले क्या करें?

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक बनाने के लिए आज से सिस्टमैटिक इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट (SIR) अभियान शुरू हो रहा है। बिहार मॉडल पर आधारित इस प्रक्रिया में 65 हजार प्रशिक्षित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 72 हजार बूथों के अंतर्गत घर-घर जाकर हर मतदाता की जानकारी का दोबारा सत्यापन करेंगे। चुनाव आयोग ने 2003 की SIR के आधार पर वेरिफिकेशन का निर्देश दिया है, ताकि कोई फर्जी या डुप्लिकेट नाम न रहे।

65 हजार BLO की घर-घर मुहिम

प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के सभी बूथों पर BLO फॉर्म लेकर पहुंचेंगे। वे 2003 SIR के रिकॉर्ड से मिलान करेंगे। हर परिवार के मतदाताओं से नाम, पता, उम्र आदि की पुष्टि करेंगे। ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है, अब अभियान पूरे जोर पर चलेगा।

BLO आएं तो सबसे पहले क्या करें?

चुनाव आयोग की सलाह: BLO का आधिकारिक पहचान पत्र जरूर जांचें। वे कोई दस्तावेज नहीं लेंगे। केवल जानकारी भरेंगे। अगर रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी हो, तो BLO ईआरओ को बताएगा, फिर ईआरओ की अनुमति से ही दस्तावेज मांगे जाएंगे। नागरिकों से पूर्ण सहयोग की अपील की गई है। फर्जी BLO से सावधान रहें।

सत्यापन से स्वच्छ मतदाता सूची

यह अभियान मतदाता सूची में मृत, स्थानांतरित या डुप्लिकेट प्रविष्टियों को हटाने के लिए है। सटीक सूची से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित होंगे। नागरिक बिना घबराए सही जानकारी दें।

 

Report By:
Monika